मेरठ से नितांशु  वर्मा  की स्पेशल  रिपोर्ट :- 
 मेरठ। अगर हौसले बुंलद हो तो कोई भी मुकाम हासिल करना मुश्किल  नहीं है। इस बात को हकीकत में बदला है यूपी पुलिस की तीरंदाज अनीता ने । जिसने मात्र दो साल में तीरदांजी में  यूपी में पहली रैंक हासिल की है। जिससे पुलिस महकमा उसकी मेहनत  का कायल  हो गया  है। 



मूल  रूप से सहारनपुर की रहनी वाली मेरठ मेें यूपी पुलिस में तैनात है। उनकी पति नवीन कुमार शामली में गन्ना विभाग में कार्यरत है। अनीता की बात करे को पुलिस विभाग में रहते हुए  वह  अपने को फीट रखने के लिये  कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम  में मोर्निैग वॉक करने के लिये आती थी। इस दौरान उनकी नजर वहां प्रैक्टिस कर रहे तीरदांजों पर पडी तो उन्होंनें अन्र्तराष्टï्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ठान ली। फिर क्या था उन्होंने तीरदांज कोच अनुज से सम्पर्क साधा । उनकी देखरेख में उन्होंने कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में प्रैक्टिस आरंभ कर दी।

 इस दौरान उन्होंने तीरदांज की बारिकियों को अनुज से सीखा। उनके सामने एक समस्या   उस समय आयी जिस रिकर्व से वह प्रैक्टिस कर रही थी। वह  विदेशी था। उसकी कीमत लाखो में थी। तभी उसकी समस्या का समाधान उनके पति नवीन किया। पत्नि  की लगन के आगे उन्होंने अनिता को विदेशी रिकर्व उपकरण खरीदा। उसके बाद अनीता ने उडान भरनी आंरभ की। शुरूआत जिला स्तर से आरंभ होकर अब राज्य स्तरीयतक पहुंच गयी है। कैलाश प्रकाश  स्पोर्टस स्टेडियम में  झारखंड के टाटा नगर में आगामी २ अक्टूबर से आयोजित  होने वाली नेशनल  तीरदांजी प्रतियोगिता में  रिकर्व रांउड में  उसका चयन प्रदेश स्तर पर हुआ है। अभी यूपी की जारी नयी रैकिंग में अनीता ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल  किया है। जबकि  दूसरे नम्बर पर गाजीपुर की भावना, बागपत की मधु,  बदायू की कशिश  तीसरे व चौथे स्थान पर है। 
    अनीता की माने को उनके  इस मुकाम पर पहुंचने की श्रेय उनकी कोच अनुज को जाता है। जिन्होंने उनके साथ इतनी मेहनत की। जिसके कारण वह इस मुकाम तक पहुंच पायी है। अनीता का सपना है वह अन्र्तराष्ट्रीय  स्तर अपनी पहचान बना कर मेरठ व सहारनपुर मंडल का  नाम रोशन कर सके। अनीता की इस सफलता पर मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने खुशी जतायी है। 

यूपी से निकल रही तीरदांजों  की नयी खेप 

अनीता  के  यूपी मै प्रथम रैकिंग मिलने के  बाद नेशनल गोल्ड मैडलिस्ट बंगाल में सुबेदार के पद पर तैनात उमेश ने खुशी जाहिर की है। जो मेरठ  में  हुए ट्रायल में  भाग  लेने के लिये आये  थे। जिनकी रैकिंग  ३३ रही। उन्होंने कहा क्रिकेट के  बाद मेरठ से नये -नये तीरदांज  निकल कर सामने आ  रहे है।  

3 comments:

Popular Posts