मुरादाबाद। मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र के डिडौरी गांव  में घेर में सो रहे 65 बर्षीय किसान का शव चारपाई पर लहूलुहान स्थिति में मिला था। मृतक के पास  तंमचा  मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  भेजते हुए  तमंच केा  अपने कब्जे लेते  हुए मामले की जांचपडताल आरंभ कर दीर है। 
 किसान अजीत रोज की तरह ही घेर मेंं सोने के लिए  चला गया था,लेकिन जब गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे छोटा बेटा अरविंद अपनी मां संतोष के साथ पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में पहुंचा था। तब उसने देखा कि चारपाई पर उसके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा है।पास ही तमंचा पडा था। यह देख  उनकी चीख निकली गयी। घटना की जानकारी पुलिस  को  दी गयी। घटना की जानकारी मिलते  ही थाना पुलिस मौके  पर  पहुंची।  अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई तो पता चला कि मृतक के हाथ में गन पकडे नहीं मिला है। पुलिस ने तमंचे  को अपने  कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये  भेज  दिया है।पुलिस  दो बिदुंओ ं पर जांच  पडताल कर रही है। 
मृतक किसान अजीत के तीन बेटे पवन चौधरी, अमन और अरविंद हैं। जबकि उनकी एक बेटी अंजुल भी है। मृतक के सबसे छोटे बेटे अरविंद ने कुछ दिनों पहले दूसरी बिरादरी की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। जिससे वह परिवार से नाराज चल रहे थे और तीन दिनों से परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं कर रहे थे। 
घटना की सूचना मिलने पर पंहुचे एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी अमित आनंद और सीओ इंदु सिद्धार्थ समेत अन्य अधिकारी ने मौके का मुआयना किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि घटना की हर एंगल पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts