जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन
सैम एवं मैम बच्चों को किया गया चिन्हित, मापी वजन व ऊंचाई मापी
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जनपद में के विभिन्न ब्लॉकों स्तर पर कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर, 17 सिंतम्बर 2021।राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देंश परशों के क्रम में प्रभारी प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ)/ बाल विकास परियोजना अधिकारी, शहर द्वारा ने परियोजना कार्यालय शाहपुर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया एवं नव तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी, शाहपुर राहुल कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्राम चाँदपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गौड़ ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित निम्न विभिन्न गतिविधियों का अनुश्रवण किया तथा सहजन का पौधरोपण, ड्राई राशन वितरण एवं बच्चों का अन्नप्राशन करवाया। डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंत्रियों को पोषण माह में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों- विशेष रूप से दिनाँक 16 से 30 सितंबर, 2021 तक अतिकुपोषित (के मध्य सैम) एवं कुपोषित (मैम) बच्चों के चिन्हांकन के निर्देश भी दिए गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गौड़ ने बताया- कि राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत शुक्रवार को आज जनपद में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया तथा ग्राम वासियों को स्वच्छता एवं हैंड वाशहाथों की सफाई के प्रति जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंत्रियों द्वारा पोषण तस्तरी एवं रंगोली का प्रदर्शन करते हुए पोषण के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों कार्यकर्ताओं द्वारा पौध रोपण करते हुए पोषण वाटिका का निर्माण किया गया। लाभार्थियों को ड्राई राशन का वितरण एवं पोषण उत्सव के विषय मे जानकारी दी गयी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंत्रियों द्वारा गृह भ्रमण कर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किया गया एवं बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं विशेषकर अनुपूरक पोषाहार( ड्राई राशन वितरण ) एवं समुदाय आधारित गतिविधियों ( गोद भराई एवं अन्नप्राशन) के विषय में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बच्चों का वजन व ऊंचाई मापते हुए सैम एवं मैम बच्चों को चिन्हित किया गया।


No comments:
Post a Comment