साजिद क़ुरैशी सरधना
सरधना (मेरठ) भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय में संगठन का विस्तार करने के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया l जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर चंद्रकांत राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट निखिल त्यागी और प्रदेश प्रभारी कर्नल उदयवीर उपस्थित रहे l
मुख्य वक्ता उदयवीर ने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सबसे पहले अपने अंदर का भ्रष्टाचार खत्म करना अतिआवश्यक है इसलिए सभी का कर्तव्य है कि पहले खुद के अंदर का भ्रष्टाचार खत्म करें l
राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री ने संगठन की शक्ति को जन - जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाते हुए सरधना के मोहल्ला तगायान निवासी पियूष त्यागी को (मेरठ जिला संयोजक) भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के पद पर नियुक्त किया । सह संयोजक के रूप में सरधना क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बांके पवार की नियुक्ति की गई । कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट निखिल त्यागी ने किया ।
इस अवसर पर अरुण कुमार ,निशांत ,नितिन नामदेव ,ललित ,मनीष ,नवनीत, विकास ,अर्जुन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment