मेरठ। थाना कंकरखेडा एक कालोनी मेें  एक गनर अपनी पत्नि को मायका  भेज अपनी गर्लफ्रेंड संग रंगरेलिया मना रहा था। पता चलने पर पत्नि पति  की जमकर खैर खबर ली। घंटों तक हंगामा चलता रहा। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच बैठ गयी है। 
दस दिन पूर्व सिपाही की पत्नी अपने छह वर्षीय बेटे के साथ नोएडा स्थित मायके में गई हुई थी। इसका  फायदा उठाते  हुए महिला मित्र को घर ले आया।पड़ोसी के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद पड़ोसी ने ये बात अपनी पत्नी को बताई। फिर क्या था उसके बाद इस बात की जानकारी सिपाही की पत्नी को दी गई। जिसके बाद सिपाही की पत्नी अपने मायके वालों के साथ घर आ पहुंची। जब सिपाही ने घर का दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि बाहर पत्नी और घर के अंदर गर्लफ्रैंड थी। जिसके बाद दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई की।इसके बाद सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले गई। इस पूरे प्रकरण पर इंस्पेक्टर का कहना है सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच सीओ दौराला कर रहे हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts