आईआईएमटी एकेडमी में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


मेरठ। आईआईएमटी एकेडमी गंगानगर में 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' के उपलक्ष में मातृभाषा हिंदी की महत्ता बच्चों के मन में जागृत करते हुए इंटर हाउस 'वाद विवाद प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का विषय, 'मोबाइल फोन आज के युग में मनुष्य की आवश्यकता' था। चारों सदन के विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ मां शारदे की वंदना एवं  दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रतियोगिता आरंभ हुई जिसमें विद्यार्थियों ने जहां एक ओर पक्ष में अपने विचार व्यक्त करते हुए  मोबाइल को समय के सदुपयोग का एक यंत्र बताया वहीं दूसरी ओर इसके विपक्ष में अनेक हानियों को गिनाते हुए यह नेत्रों को हानि पहुंचाने वाला यंत्र बताया। एकेडमी की छात्रा राशि द्वारा सुनाई गई हास्य कविता  ने सभी के मन को गुदगुदा दिया। अंत में निर्णायक पायल सक्सेना एवं प्रिया यादव ने अपना निर्णय सुनाया जिसमें पक्ष में प्रथम स्थान नेहरू सदन की अर्चना एवं द्वितीय स्थान गांधी सदन की इप्शिता  ने प्राप्त किया तथा विपक्ष में प्रथम स्थान गांधी सदन से भव्या ने एवं द्वितीय स्थान नेहरू सदन से आस्था ने प्राप्त किया। एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा जैन जी ने सभी प्रतियोगियों के प्रयासों को सराहा एवं उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभ आशीष दिए। उप प्रधानाचार्या बबीता जी की उपस्थिति ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। हिंदी विभाग की अध्यक्षा विनीता शर्मा ने सभी अतिथियों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त किया एवं प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रोमा, अनु ,मीना, स्वाति आदि शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts