राकेश को  जूता  मारने वालों  को संगठन ने  11 लाख का इनाम  देने की थी  घोषणा 


बहराइच। किसान नेता राकेश टिकैत को लेकर बहराइच में विवादित पोस्टर चिपकाने पर किसान कर्ज मुक्त अभियान के राष्ट्रीय संयोजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विवादित पोस्टर को छापने के आरोप में प्रिंटिग प्रेस के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है।

कृषि कानून बिल के विरोध में धरना दे रहे राकेश टिकैत से नाराज होकर किसान कर्ज मुक्त अभियान के राष्ट्रीय संयोजक जयनू ठाकुर के निर्देश पर गुरूवार को शहर के विकास भवन, जज गेट के सामने, जेल पीछे दीवार, पानी टंकी, केडीसी तिराहा, कचहरी रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि स्थानों पर विवादित पोस्टर चस्पा किया गया। जिसमें खालिस्तान, देशद्रोही, हवाला और कांग्रेस से फंडिंग कर आंदोलन चलाने का आरोप लगाया। साथ ही राकेश टिकैत को किसान कुल का कंस बताया गया। राकेश टिकैत को जो व्यक्ति जूता मारेगा, उसको संगठन की ओर से 11 लाख का इनाम दिया जाएगा।

शहर में विवादित पोस्टर चस्पा करने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने राष्ट्रीय संयोजक लव विक्रम सिंह उर्फ जयनू ठाकुर व विवादित पोस्टर छापने वाले प्रिंटिग प्रेस के मालिक अमन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शहर में लगभग 50 स्थानों पर लगे विवादित पोस्टकर को हटवा दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts