मुंबई। सुरभि चंदना टीवी की जानी.मानी अभिनेत्री हैं। अपने लुक्स और अदाओं से वह फैंस के दिलों पर राज करती हैं। टीवी पर सुरभि ज्यादातर साड़ी में दिखती हैं लेकिन असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड और बिंदास हैं। 11 सितंबर को वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर दिखाते हैं उनकी कुछ खास तस्वीरें। 



साल 1989 में सुरभि का जन्म मुंबई में हुआ। टीवी पर उन्होंने साल 2009 में ष्तारक मेहता का उल्टा चश्मा से डेब्यू किया। इसमें उन्होंने कैमियो किया था। चार साल के ब्रेक के बाद वह वापस लौटीं और स्टार प्लस के सीरियल ष्एक ननद की खुशियों की चाबी मेरी भाभी में काम किया। 
इसके बाद वह सीरियल कबूल है में नजर आईं। उन्होंने विद्या बालन की फिल्म बॉबी जासूस में एक छोटी सी भूमिका की। सुरभि को स्टार प्लस के सीरियल इश्कबाज से बड़ी पहचान मिली। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया। फिर सुरभि के करियर का बड़ा मोड़ आया जब उन्हें कलर्स टीवी के सीरियल नागिन 5 में मौका मिला। इसमें उनका नाम बानी सिंघानिया था। सुरभि का म्यूजिक वीडियो बेपनाह इश्क हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें वह शरद मल्होत्रा के साथ नजर आईं। दोनों ने साथ में नागिन 5 में काम किया था।सुरभि गर्ल नेक्स्ट डोर कही जाती हैं। वह अपने फैंशन सेंस से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 46 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखें तो वह बिकिनी तस्वीरों से आए दिन इंटरनेट पर आग लगाती रहती हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts