मेरठ। मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत के बाद अब अपने हित के लिए व्यापारियेां ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर आज पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक बुढ़ाना गेट पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं0 आशु शर्मा ने तथा संचालन महासचिव सुमेर सिंह ने किया। बैठक में सुभाष बाजार व्यापार मंडल का गठन किया गया। आशु शर्मा ने कहा कि, 9 सितंबर को जगदीश मंडप दिल्ली रोड पर व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेरठ जनपद के व्यापारी सैकड़ों की संख्या में शामिल होंगे।
आज व्यापारियों की दुर्दशा हो रही है। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना काल में व्यापारियों को किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली, जिससे व्यापारी आहत है। महा-सम्मेलन में व्यापारियों की सरकार में भागीदारी पर भी विचार किया जाएगा। सम्मेलन में जनपद को तथा महानगर को सातों विधानसभा सीटों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी विधानसभा अध्यक्ष अपने-अपने बाजारों से बड़ी संख्या में व्यापारियों को लेकर सम्मेलन को सफल बनाने का काम करेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय ओबेरॉय, मंडल सचिव संजय त्यागी, धर्मेंद्र मलिक, अमित कंसल,पियुष वषिष्ठ, विजय राठी, संजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष नीरज कौशिक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts