महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूर्ण, जनपद में बनाए गये 317 बूथ


बुलंदशहर। जनपद में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले माह दो बार कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया गया है। एक बार फिर सोमवार (छह सितंबर) को कोरोना टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। महाअभियान में जनपद में 67500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारियों के साथ सोमवार को जनपद में टीकाकरण महाअभियान चलाएगा। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया सोमवार को जनपद में कोरोना टीकाकरण महा अभियान के लिए 317 बूथ स्थापित किये गये हैं। प्रयास होगा कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी 67500 लोगों को टीका लगा दिया जाए। इस बार लोगों के लिए दोनों वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सीन उपलब्ध रहेंगी। लाभार्थी अपनी इच्छा के अनुसार कोई सी भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। अभियान के तहत पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार प्रथम डोज तथा द्वितीय डोज दी जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश चंद्रा ने बताया जनपद में टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में  वैक्सीन उपलब्ध है। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया जनपद में कोरोना टीकाकरण महाअभियान की स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाअभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों में छूटे हुए शिक्षकों का भी टीकाकरण किया जाएगा, इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts