मेरठ
।  बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क में आज कैंपस प्लेसमेंट का आयेजन किया गया जिसमें माईक्रोमैक्स कम्पनी कैंपस रिक्रूटमेन्ट के लिए आयी। कैंपस प्लेसमेन्ट प्रक्रिया में कम्पनी  के एच० आर० अधिकारी ने सबसे पहले सभी छात्रों को सेमिनार में सम्बोधित किया और फिर सभी को अपनी कम्पनी की कार्य प्रणाली से अवगत कराया और उनके जॉब प्रोफाइल के बारे में जानकारी दी। 

उसके बाद अपनी चयन प्रक्रिया में रिशव रंजन, भव्यद्वीप चौहान, अभिषेक गिल, अजय मेहरा, हर्ष ग्रेड, निखिल कुमार, रजनीश त्यागी, रितिक दिलावर, सौरभ वर्मा, शिवा मार्ची, विनित डागर, आदित्य वर्मा, अनुभव सांगवान, कबीर वशिष्ठ, कपिल सोनी, प्रभात कुमार, प्रियंशी गुप्ता, रिशभ त्यागी, रोहित, विशाल राणा, देवेन्द्र कुशवाहा व अंकिता प्रिया का सफल चयन हुआ, सभी छात्र इस अवसर को पाकर बहुत प्रोत्साहित है। 
विद्या ग्रुप के चेयरमैन श्री प्रदीप कुमार जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विषाल जैन एवं प्लेसमेन्ट हेड श्री अंकित जैन ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts