मेरठ : अमेज़न इंडिया ने घोषणा कर बताया कि यह 16 सितंबर को भारत में अपने पहले करियर डे का आयोजन करेगा। इस वर्चुअल और इंटरैक्टिव ईवेंट में अमेज़न का नेतृत्व एवं कर्मचारी बताएंगे कि अमेज़न एक आकर्षक बाजार क्यों है, यहां पर काम करने का अनुभव कैसा है और कंपनी 21वीं सदी में भारत को अपनी वास्तविक क्षमता का विकास करने में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए किस प्रकार दृढ़ है। अमेज़न इंडिया के ग्लोबल सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एवं कंट्री हेड, अमित अग्रवाल ने कहा, हमारे ग्राहकों की ओर से अन्वेषण करने एवं विस्तृत स्तर पर प्रभाव उत्पन्न करने का अवसर अमेज़न को व्यक्ति के करियर का विकास करने के लिए एक अद्वितीय स्थान बनाता है उन्होंने कहा, यह देखकर खुशी होती है कि अमेज़न के लोगों का इनोवेशन किस प्रकार दैनिक जीवन एवं आजीविकाओं को लाभ पहुंचा रहा है तथा पहले के मुकाबले अब ज्यादा ग्राहक एवं व्यवसाय हम पर भरोसा कर रहे हैं। यह हमारी शुरुआत है और हम भारत में डिजिटल परिवर्तन लाने के इस सुनहरे अवसर में अपने साथ जुड़ने के लिए महत्वाकांक्षी निर्माताओं को तलाश रहे हैं। इस करियर दिवस पर हम 21वीं सदी में भारत की सामर्थ्य का उपयोग करने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और इस विरासत को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए करियर के अवसर साझा कर रहे हैं।’’ अमेज़न ने यह घोषणा भी की कि इस समय यह देश के 35 शहरों, बैंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, गुड़गांव, मुंबई, कोलकाता, नोएडा, अमृतसर, अहमदाबाद, भोपाल, कोयम्बटूर, जयपुर, कानपुर, लुधियाना, पुणे और सूरत आदि में 8,000 प्रत्यक्ष नौकरियों में भर्ती कर रहा है। नौकरी के ये अवसर कॉर्पाेरेट, टेक्नॉलॉजी, कस्टमर सर्विस और ऑपरेशंस के क्षेत्र में हैं। अमेज़न आधुनिक, डिजिटल समावेशी भारत के लिए भारत सरकार के उद्देश्य के अनुरूप काम करता है। इस ईवेंट में राघव राव, वाईस प्रेसिडेंट फाईनेंस एवं इंडिया सीएफओ, अमेज़न; पुनीत चंडोक, प्रेसिडेंट, कमर्शियल बिज़नेस, एडब्लूएस इंडिया एवं साउथ एशिया, एआईएसपीएल, एवं महेंद्र नेरुरकर, सीईओ, अमेज़न पे इंडिया जैसे पैनलिस्ट्स के साथ एक शक्तिशाली पैनल वार्ता द्वारा अमेज़न, भारत में अमेज़न के तेजी से विकसित होते हुए व्यवसायिक क्षेत्रों - ई-कॉमर्स, फाईनेंशल सेवाओं एवं वेब सेवाओं के भविष्य के दृष्टिकोण को साझा करेगा।
No comments:
Post a Comment