पुस्तकालय विज्ञान के जनक डाॅ एस आर रंगनाथन के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

मेरठ।
 राष्ट्रीय लाइब्रेरियन दिवस के अवसर पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय के पुस्तकालय विभाग में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डाॅ एस आर रंगनाथन के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। पुस्तकालय कर्मियों द्वारा श्रद्धा और विश्वास के साथ परस्पर बधाइयों का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें सभी पुस्तकालयाध्यक्षों और कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के नवीन विषयों में रूचि का विकास करने की आवश्यकता और महत्ता के विषय में विचार प्रस्तुत किये। नवीन शिक्षा नीति को लेकर भी चर्चा हुई और विद्यार्थियों को सीखने के लिये अधिक से अधिक साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में चीफ लाइब्रेरियन संदीप शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष ताजबर रावत, पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमति रश्मि शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष दिनेश चन्द पुस्तकालयाध्यक्ष नीरज कुमार जी, प्रदीप नेगी, अरूण कुमार, मोहन शाह, प्रताप सिंह, अमित सिंह, दिनेश उपाध्याय, नितिन पाल, संजीव चैधरी, श्रीमति लतिका सक्सेना, विनोद धोजिया, पल्लवी वर्मा, रेशमा, चंचल चैधरी, अंजुम, अरूण कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts