खामियांं मिलने पर अधिकारियों की जमकर ली क्लास
मेरठ। पश्चिमाचंल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सिवालखास मेरठ एवं वैशाली कॉलोनी अन्तर्गत विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-तृतीय के 400-25०अं ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रबंध निदेशक द्वारा कंज्यूमर इंडेक्सिंग और ट्रांसफार्मर से कहॉ-कहॉ बिजली दी जा रही है और डीटी के मीटर रीडिंग बीट आदि चेक किये और अवर अभियन्ता से जानकारी प्राप्त की ।
वैशाली कॉलोनी में अवर अभियन्ता द्वारा कंज्यूमर इंडेक्सिंग डीटी के मीटर रीडिंग बीट और ट्रांसफार्मर के लोड, खपत, टैगिंग इत्यादि की पूर्ण जानकारी नहीं देने एवं निरीक्षण में कमियॉ मिलने पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा मेरठ क्षेत्र के अवर अभियन्ता उपखण्ड अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता वितरणपरीक्षण, मौके पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गये।
मौके पर नोडल अधिकारी एके आत्रेय द्वारा अवर अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ताओं को प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर उपभोक्ता टैगिंग, प्रो-डाईग्राम एवं ट्रांसफार्मर की माहवार खपत की जानकारी दी गयी। प्रबंध निदेशक ने कहा की कंज्यूमर इंडेक्सिंग हर फीडर के ट्रांसफार्मर का सीक्वेंस रीडिंग होना चाहिए। उन्होंने ट्रांसफार्मर से जुड़े हर कंस्यूमर की सही टैगिंग फीडरवार ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओ की तिथिवार रीडिंग का प्रो-डायग्राम के निर्देश दिए गये। जिससे एक महीने की खपत का आंकलन किया जा सके और उस फीडर की लाइन हानियों की गणना की जा सके। निरीक्षण के दौरान एसबी यादव मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र, मेरठ विजयपाल अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल मेरठ, देवेंद्र पचौरिया अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम मेरठ, एवं मेरठ क्षेत्र के अधिशासी अभियन्ता वितरण,परीक्षण, उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ता आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment