मेरठ। मवाना क्षेत्र में गांव झिझांरपुर में बहन के घर पर सो रहे भाई की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या को अंजाम पहली पत्नि के पुत्र ने दियाथा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या प्रयुप्त हथियार को बरामद कर लिया है। जिससे अपनी सौतेली मॉ के भाई की हत्या की थी। पकडे गये आरोपी मोनू पुत्र योगेन्द्र ने बताया कि उसकी माता की मौत के बाद उसके पिता योगेन्द्र ने परमिता निवासी गंाव बटावली बहसूमा से दूसरी शादी कर ली थी। उसने बताया सौतेली मॉ का भाई संजय उनके घर में रहता था। और वह हमारे परिवारिक मामले में हर समय दखल देता था। सौतेली माँ और उसके भाई संजय ने उस पर तांत्रिक क्रिया करवाई थी। जिसके कारण उसके सीने में दर्द रहता था। उसने बताया मामा संजय उसे मारना चाहता था। कईबार उसकी डंडे से पिटाई भी की। संजय अपने पास तंमचा रखता था। जिसे एकदिन मौका देखकर उसने चुरा लिया और उसने संजय को मारने की ठान ली। गत २८ जुलाई की रात को उसने संजय बरामदे में सो रहा था। मौका देखकर मामा के सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस अब उसेजेल भेजने की तैयारी कर रही है।
No comments:
Post a Comment