कांवड मार्ग पर कार में  मिला गोली लगा शव 

 

मेरठ। थाना जंानी  कांवड मार्ग पर देर रात बिजनौर के हिस्ट्रीशीटर मुकीत अहमद की  अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव कार में  गोली लगा मिला। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को  अपने कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के  लिये भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच पडताल  करने में जुटी है। 



मुकीत अहमद बिजनौर कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरी कला गांव का रहने वाला था। उस पर कई थाना क्षेत्रों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल वह दिल्ली में किराए के मकान में रह  रहा था। रविवार को उसका शव कांवड मार्ग पर अपनी ही टैक्सी में  मिला। राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार से एक 315 बोर का तमंचा मिला है। पुलिस के अनुसार गोली सिर से सटा कर मारी गयी है। गाडी की बाई तरफ की खिडकी खुली हुई थी। मौके पर फोरसिंक टीम को बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि वह दिल्ली के एक किराए के मकान में अपनी पत्नि संग रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पत्नि ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह किसी यात्री को लेकर निकला था। पुलिस के  अनुसार मुकीत के बारे मेंं बिजनौर से जानकारी ली जा रही है। बिजनौर के कई थानों में उसकी हिस्ट्रीशीट है। उसकी कई लोगों से दुश्मनी थी। जिसके  चलते  आंशका व्यक्त की जा रही है। किसी ने रंजिशन उसकी हत्या की है। 
 एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में  लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। मृतक के बारे में जानकारी बिजनौर से जुटाई जा रही है। इसके लिये दो टीमों को  लगाया गया है। हत्या  से जल्दी पर्दा उठा दिया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts