मेरठ। 10 अगस्त,अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्ष गाँठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन एव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला और परीक्षितगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में जनपद की हस्तिनापुर  विधानसभा में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च सैकड़ों कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मार्च निकाला गया। मार्च किला मवाना अड्डा से कस्बे के सभी बाजारों  मे निकला ।  यह आयोजन सभी विधानसभाओ मे आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव विदित चौधरी और प्रदेश सचिव अजित सिंह दौला रहे।
  आज का दिन स्वतन्त्रता आंदोलन का ऐतिहासिक दिन
 प्रदेश  महासचिव विदित चौधरी व प्रदेश सचिव अजित सिंह दौला ने कहा  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर देश की जनता ने अंग्रेजों के काले शासन से आजादी के लिये अगस्त क्रान्ति के नाम से अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन पूरे देश मे चलाया गया था।वर्तमान भाजपा के कुशासन में देश अंग्रेजों के समय के हालात पैदा हो गये। आज देश व प्रदेशों मे बढ़ती महँगाई ,बेरोजगारी, खराब होती काननू व्यवस्था, दलितों पर बढ़ते अत्यचार, बढती बलात्कारों की घटना एवं किसानों के आदि मुददों को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने विधानसभा मे पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष कांग्रेस मेरठ अवनीश काजला ने कहा कांग्रेस ने अंग्रेजो के आज ही के दिन भारत छोड़ो आन्दोलन हुआ था जिसके चलते भारत को आजादी मिली आज ही के दिन शुरू हुए इस भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च से ही देश मे भाजपा को कांग्रेस उखाडऩे का काम करेगी। महासचिव विदित चौधरी ने कहा कांग्रेस आम जनता की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ रही है उत्तर प्रदेश में सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प है सचिव अजित सिंह दौला ने कहा सरकार ने देश की महंगाई से कमर तोड दी हर वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है। सपा नेता प्रिंस यादव ने समर्थकों के साथ सपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशाराम ,योगी जाटव, सत्यप्रकाश गौतम , वाहिद ,जगवीर सिंह, विनोद दरवेशपुर, खालिद ललियाना, जोन कुमार,  बबीता गुर्जर ,मुद्दाबिर अली,मतीन रजी ,हरिओम त्यागी,महेंद्र शर्मा,मनोज चौहान, अरुण त्यागी,रोहित राणा,  पिंकी तालिया, आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts