मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म डॉक्टर जी की शूटिंग के लिये प्रयागराज पहुंच गए हैं। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डॉक्टर जी को लेकर चर्चा में हैं। आयुष्मान कुछ दिनों से इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में कर रहे थे। अब इस फिल्म के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग के लिए आयुष्मान खुराना इलाहाबाद यानी प्रयागराज पहुंच गए हैं। उन्होंने फैंस को यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
No comments:
Post a Comment