मेरठ।आकर्षक परिधानों में सजी, उल्लास से झूमती महिलाएं, मन को लुभाने वाली मधुर संगीत लहरियां, चारों और मस्ती का माहौल, ऐसा ही नजारा था रोटरी क्लब मेरठ महान की ओर से आयोजित तीज उत्सव कार्यक्रम में जहां सदस्याओं ने उत्साह और उमंग के साथ तीज का त्यौहार मनाया। आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में समय से पूर्व ही रोटरी क्लब मेरठ महान की सदस्याओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता सिंघल पत्नी श्री राजीव सिंघल गवर्नर 3100 का स्वागत सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक किया। तत्पश्चात तीज उत्सव की परंपरा, तीज के व्रत का महत्व सदस्याओं को बताया गयी। तीजोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। इसके बाद तीज क्वीन का चयन किया गया। इस वर्ष तीज क्वीन का खिताब श्रीमती सौम्या अग्रवाल को दिया गया। कार्यक्रम में पीडीजी जीएस धामा जी, पीडीजी मनीष शारदा जी, पीडीजी संगीता कुमार जी, एनी रीमा शारदा जी, एनी रोशनी जैन जी, क्लब अध्यक्ष वैभव मिश्रा जी, क्लब सचिव आशीष माहेश्वरी जी तथा कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल जी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment