मेरठ। सदर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संप्रदाय विशेष के एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अब तक नाम बदलकर कई हिंदू युवतियों का जीवन बर्बाद कर चुका है। इस पूरे मामले के खुलासे में युवक द्वारा छली गई दो महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

थाना प्रभारी विजेंद्र राणा ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अब्दुल सलाम उर्फ़ अनिल सैनी के खिलाफ शादी का झांसा देकर काफी समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक उसका पति भीख मांग कर गुजारा करता था। पति की दिमागी हालत सही ना होने के कारण महिला अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी। कुछ वर्षों पहले उसने अनिल सैनी नाम के एक बिजली मिस्त्री को अपने घर काम करने बुलाया था। इसी दौरान अनिल ने उसे अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाते हुए उसके साथ संबंध बनाए। इसी के साथ महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मगर इसी दौरान पिंकी सैनी नाम की एक महिला उससे मिली। जिसने बताया कि अनिल उसका पति है और अनिल का असली नाम अब्दुल सलाम है। जो अब तक अपना नाम बदलकर कई हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। महिला के मुताबिक उसे अनिल सैनी की जेब से विक्की सिंह पुत्र भूरेलाल के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस मिला तो उसे अपने साथ हो रहे धोखे का पता लगा। जिसके बाद महिला ने आरोपी अब्दुल सलाम उर्फ़ अनिल सैनी उर्फ विक्की सिंह के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts