मेरठ समेत प्रदेश में हुआ मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ
राज्यपाल, मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भारत सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 01 लाख 55 हजार नवीन पात्रो को किया 30 करोड 12 लाख का हस्तानांतरण
विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 75 महिला शक्तियो को अधिकारियों ने किया सम्मानित

   

मेरठ। कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है।। मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के शुभारंभ के अवसर पर चौ. चरण सिंह विवि के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ  सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसमें राज्यपाल,मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भारत सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के नवीन पात्र 1 लाख 55 हजार बालिकाओ को अनुदान राशि 30 करोड 12 लाख का हस्तानांतरण बटन दबाकर किया।
इस मौके पर राज्यपाल महोदया आानंदी बेन पटेल  ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत सरकार का मानना है कि महिलाओ को शिक्षित व सशक्त बनाये तो भारत अपने आप आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में महिलाओ का आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है, महिलाएं स्वावलंबी बन रही है तथा उनको बेहतर सुरक्षा व सम्मान मिल रहा है। उन्होने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को पढ़ा रही है। उन्होंंने कहा कि जब हम ग्रामों में जाते है तो महिलाएं बोलती है कि दहेज प्रथा को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा नहीं होनी चाहिए तथा बाल विवाह भी नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणो में तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जी ने कहा कि सभी संकल्प लेकर यहां से जाये कि वह दहेज नहीं लेंगे व बाल विवाह नहीं होने देंगे। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने घर.घर शौचालय इज्जत घर बनवाये जिससे महिलाओ को घर पर ही शौचालय उपलब्ध हुये और उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्होने कहा कि उप्र उत्तम प्रदेश बनेगा। उन्होने सभी से कहा कि वह संकल्प लें कि वह देश प्रदेश, ग्रामो, महिलाओ व बच्चो के लिए कार्य करेंगे। उन्होने उपस्थित महिलाओ से कहा कि हर महिला अपना सुरक्षा कवच स्वयं बनें।



 केन्द्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुद्रा योजना में महिलाओ को लाभ मिला। उन्होने कहा कि जब  प्रधानमंत्री जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब देश का प्रधानमंत्री बनने से पूर्व उनको मुख्यमंत्री रहते हुये जो भी उपहार मिले उसको उन्होने नीलाम कराकर जो धनराशि प्राप्त हुयी उस धनराशि को उन्होने महिलाओ की शिक्षा व महिलाओ के उत्थान के लिए व्यय किया। उन्होने कहा कि आज सेना में भी महिलाओ की भर्ती सुगम बनी है। उन्होने कहा कि आज देश 06 कोरोना वैक्सीन बना रहा है, यह अन्य किसी राष्ट्र में नहीं है। उन्होने कहा कि महिलाएं जो कार्य हाथ में लेती है उसे पूरा करती है तथा उसको परिणाम तक पहुंचाती है। उन्होने कहा कि आने वाले समय में उप्र बहुत आगे बढ़ेगा तथा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उप्र का भविष्य बड़ा उज्ज्वल है।



 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के दो चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुये। उन्होने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षाए नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन है। उन्होने कहा कि आधी आबादी को नजरअंदाज करके कोई भी समाजए प्रदेश व देश सशक्त नहीं बन सकता। उन्होने कहा कि आज के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ग्राम पंचायतो में भी कराया जा रहा है ताकि वह बैठी महिलाएं भी कार्यक्रम व अभियान से प्रेरित होकर कार्य करें। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आज 01 लाख 55 हजार नवीन पात्रो को रू0 30 करोड 12 लाख की अनुदान राशि दी गयी। उन्होने बताया कि इससे पूर्व 07 लाख 81 हजार पात्रो को योजना से लाभान्वित किया गया। इस प्रकार अब कुल 09 लाख 36 हजार पात्र योजना से लाभान्वित हो गये है।
 मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज पुलिस बीट में 10 हजार महिला पुलिस बीट अधिकारी कार्यरत है तथा प्रदेश के 1537 थानो के अंतर्गत महिला शक्ति केन्द्र की स्थापना की गयी है। उन्होने बताया कि गत माह में आहूत हुये त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन में 54 प्रतिशत महिला ग्राम प्रधान, 56 प्रतिशत महिला जिला पंचायत अध्यक्ष व 54 प्रतिशत महिला ब्लॉक प्रमुख बनी है, यह सब महिला सशक्तिकरण के प्रयासो का परिणाम हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में 3 महिला पुलिस बटालियन बनाने पर कार्य चल रहा है तथा स्वामित्व योजना में 19662 महिलाएं लाभान्वित हुयी है। उन्होने कहा कि मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम नारी सुरक्षाए नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन में मील का पत्थर साबित होगा।
 सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आज प्रत्येक जनपद में 75 महिलाओ को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि महिलाओ को माता का दर्जा दिया गया है। उन्होने कहा कि महिलाएं ऋषि भी रही है। उन्होने कहा कि हमारी परंपराओ में महिलाओ का सम्मान करना है और यही हमारे संस्कार भी है। उन्होने कहा कि तालिबानी मानसिकता फिर उबर रही है यह पीड़ादायक व दुखद है। उन्होने कहा कि भारत में भी कुछ लोग है जो तालिबानी मानसिकता का समर्थन करते हैए यह वहीं लोग है जो तीन तलाक
जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा आदि के लिए सरकार द्वारा विभिन्न हैल्पलाईन नंबर संचालित है जिसमें 1090 वूमेन पॉवर लाईनए 181 महिला हैल्पलाईनए 1098 चाईल्ड लाईनए 112 पुलिस आपातकालीन सेवाए 1076 मुख्यमंत्री हैल्पलाईनए 102 स्वास्थ्य सेवाए 108 एम्बुलेन्स सेवा व 1800.180.5145 चिकित्सीय हैल्पलाईन है।
कार्यक्रम में जिन 75 महिलाओ को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या, ,एडीजी, आईजी, आयुक्त, जिलाधिकारी व सांसद प्रतिनिधि द्वारा सम्मान पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया उनमें कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ की महिला उप निरीक्षक रितु त्यागी, महिला आरक्षी सोनम, मनीषा भट्ट, समीना, भारती, स्वयं सहायता समूह की महिलाओ में विकास खंड रजपुरा में आराध्या समूह की सोहनवीरी व आशा सीएलएफ समूह की दीपशिखा, कृष्णा समूह की मीनाक्षी, विकास खंड रोहटा में कृष्णा समूह की संयोगिता, विकास ख्ंाड दौराला में रूद्ध समूह की दुर्गेश व श्री गणेश समूह की रिषा, विकास खंड हस्तिनापुर में स्त्री समूह की राजो, विकास खंड जानीखुर्द की रेशमा समूह की प्रज्ञा शर्मा, विकास खंड मेरठ में आबिदा समूह की सुशीला व चेतना समूह की पुष्पा माध्यमिक शिक्षा विभाग में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज मटौर की प्रधानाचार्य डा नीरा तोमर, ईस्माईल नेशनल गल्र्स इंटर कालेज शास्त्रीनगर मेरठ की प्रधानाचार्य डा मृदुला शर्मा, राजकीय हाईस्कूल मामेपुर की प्रधानाध्यापिका डा पूनम गोयल, खालसा गल्र्स इंटर कालेज थापरनगर की प्रधानाचार्य डा. मनु भारद्वाज, गुरू नानक गल्र्स इंटर कालेज कंकरखेडा की प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश भुल्लर,बेसिक शिक्षा विभाग में विकास खंड परीक्षितगढ के कम्पोजिट विद्यालय दुर्वेशपुर की तस्लीम जहांए विकास खंड मवाना के कम्पोजिट विद्यालय खाता की उषा रानी, विकास खंड रजपुरा के प्राथमिक विद्यालय रजपुरा की पुष्पा यादव, विकास खंड खरखौदा के प्राथमिक विद्यालय पाची.2 की सीमा सिंह, विकास खंड मवाना के केजीबीवी मवाना की अमृता वेदवान उच्च शिक्षा विभाग में डीएन पीजी कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डा0 वंदना गर्ग, शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ऐसोसिएट प्रोफेसर डा.सुधा रानी सिंह, आईएनपीजी कालेज की डा. रेनू अग्रवाल, शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेन्ट प्रोफेसर डा. ऊषा सहानी, आरजीपीजी कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डा. अमिता शर्मा आदि का  सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग कीसदस्या श्रीमती राखी त्यागी, एडीजी पुलिस राजीव सब्बरवालए आईजी पुलिस प्रवीण कुमारए आयुक्त सुरेन्द्र ंिसह जिलाधिकारी के0 बालाजीए सीडीओ शशांक चैधरीए सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयलए ब्लॉक प्रमुखए अन्य अधिकारीगणए गणमान्य लोग आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts