मेरठ। कांग्रेस सेवादल और यंग ब्रिगेड के बैनर तले सोमवार को शहर में तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटेंगे। पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से कांग्रेस सेवादल और यंग ब्रिगेड के जिला और ब्लाक-शहर अध्यक्ष शामिल होंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे रविवार को मेरठ पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस सेवादल और यंग ब्रिगेड पदाधिकारियों से मुलाकात की। कार्यक्रम स्थल और तिरंगा मार्च के रूट को देखा। इसी के साथ पदाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि तिरंगा मार्च में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई भी आएंगे। कैंट स्थित अतिथि भवन में कार्यक्रम के बाद तिरंगा मार्च शुरू होगा, जो शहीद स्मारक पर समाप्त होगा। तिरंगा मार्च की तैयारियों में कांग्रेस सेवादल पश्चिमी यूपी अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, प्रदेश सचिव रोहित गुर्जर, जिलाध्यक्ष नीतीश भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर, कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड प्रदेश महासचिव एसके शाहरुख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नौशाद सैफी भी जुटे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts