एमपीजीएस में सम्मान समारोह का आयोजन 

 

मेरठ। एमपीजीएस शास्त्रीनगर की शाखा की 10वी व12 वी कक्षाओं में  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओंको  शुक्रवार को स्कूलपरिसर मेंं सम्मनित  किया गया। इस दौरान छात्राओं के आमंत्रित  अभिभावकों  के समक्ष प्रधानाचार्या द्वारा सम्मानित किया गया ।
  कार्यक्रम का आंरभ10  वी कक्षा के मेधावी छात्रााओं  के  सम्मान से आरंभ हुआ। 98.6 अंक  प्राप्त करने वाली  श्रेया रस्तोगी को ,98.6. प्रतिशत अंक प्राप्त कर  दूसरा स्थान पाने वाली सारा साक्षी गोला एवं  आयुषी सिंह ,98.2  प्रतिशत अंक  प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त  करने वाली  तनु काजला  एवं सृष्टि को  सम्मानित किया  गया। इस दौरान उनके  अभिभावक भी मौजूद रहे। इसी प्रकार 12वीं में 98.8सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली तनिषा माथुर एवं अमीषा  गोयल को कला वर्ग में वाणिज्य वर्ग में  97.8 प्रतिशत  अंक प्राप्त करने वाली  मालविका व विज्ञान वर्ग में 97.4 प्रतिशत  अंक प्राप्त करने वाली अंजली गुप्ता को सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों  ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कोरोना के इस संकट के समय में विद्यालय और अध्यापकों के छात्रों के लिए किए जाने वाले योगदान की सराहना की और प्रबंधन समिति को धन्यवाद दिया। सभी विद्यार्थी इस सम्मान को प्राप्त करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों तथा अभिभावकों को दिया। प्रबंध निदेशक विक्रमजीत शास्त्री तथा सलाहकार  रिचा शर्मा ने सभी उपस्थित छात्राओं को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएंँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय  की प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने  छात्राओं व उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts