मेरठ। कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे महानगर के सभी मंदिरों की छटा इस समय देखते ही बन रही है। मंदिरों को विशेष प्रकार की रोशनी से सजाया गया है। विभिन्न प्रकार की रंग—बिरंगी रोशनी से महानगर के मंदिर जगमगा गए हैं। मंदिरों में आज से जन्माष्टमी के मौके पर विशेष पूजा—पाठ भी शुरू हो चुका है। मंदिर समितियां अपने तरीके से कृष्ण जन्मोत्सव के जश्न की तैयारी में जुटी हुई हैं। वहीं घरों और सोसाइटी के पार्कों में भी झांकियां सजाई जा रही हैं। बता दे कि पिछले साल यानी 2020 में जन्माष्टमी पर भी कोरोना का ग्रहण लग गया था। जिसके चलते मंदिरों में किसी प्रकार का कोई आयोजन नहीं किया गया था। कोविड प्रोटोकाल के तहत ही जन्माष्टमी मनाई गई थी। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण कम हुआ तो जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह जागा है। कृष्ण भक्त अपने—अपने तरीके से जन्माष्टमी पर्व मना रहे हैं। मंदिरों में विशेष सजावट के साथ महिलाएं ढोलक की थाप पर बधाइयां गा रही है। कृष्ण जन्माष्टमी के के मौके पर महानगर के प्रमुख मंदिरों में खास तौर से सजावट की गई। भगवान कृष्ण की मूर्ति को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में शानदार झांलरे और कृष्ण लीला से संबंधित रंगबिरंगी झांकियां लगाई गई हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भी कोविड प्रोटोकाल के तहत प्रवेश की सुविधा दी गई है। मंदिर समितियों ने बिना मास्क किसी भी श्रद्धालु के मंदिर प्रांगण में प्रवेश पर रोक लगाई हुई है। इस समय मंदिरों में कृष्ण के भजन और गीता का पाठ किया जा रहा है।
इस्कान मना रहा इस बार अलग जन्माष्टमी :— नंदलाल के भक्तों को जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार रहता है। कोरोना संकट के चलते मेरठ शास्त्रीनगर स्थित इस्कान मंदिर में कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन होगा। शहर में भव्य रूप से होने वाले आयोजन इस बार सीमित व चुनिंदा भक्तों की उपस्थिति में संपन्न किए जाएंगे। इस्कान मंदिर में आनलाइन आरती-पूजन में श्रद्धालुगण हिस्सा ले सकेंगे। जैसा कि सर्वविदित है काेरोना संक्रमण के दौर में सभी मंदिरों में दाे गज दूरी का पालन किया जा रहा है। इसी प्रकार महानगर के प्रमुख मंदिरों और इस्कान मंदिर में शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए आनलाइन स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर में होने वाले अभिषेक पूजन का लाइव प्रसारण कर भक्तों को घर पर ही दर्शन कराए जाने की योजना बनाई जा रही है।

No comments:
Post a Comment