कोविड टीकाकरण में सहयोग करें जनपदवासी : सीएमओ


मुजफ्फरनगर, 26 अगस्त 2021।जनपद में अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए विभाग द्वारा शुक्रवार (27 अगस्त) को कोविड मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षण संस्थानों और जनपद के समस्त बुद्धिजीवियों का सहयोग लिया जाएगा। जिससे टीकाकरण के दायरे को बढ़ाया जा सके। इस मेगा टीकाकरण अभियान में समस्त लाभार्थियों को पहली एवं दूसरी डोज लगाई जाएगी। टीकाकरण में उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां टीकाकरण दर कम पाई गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में 15 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर नागरिक अपनी सुविधानुसार अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र पर जाकर आसानी से अपना टीकाकरण करा सकते हैं, जिनमें से मुख्य केंद्र लेडीज क्लब नई मंडी, सादात हॉस्टल आर्य समाज रोड, जूनियर आईजी पब्लिक स्कूल विकास भवन के सामने मेरठ रोड, सर्विस क्लब कलेक्ट्रेट, एफ सी एस डी पब्लिक स्कूल जाट कॉलोनी, प्राइमरी पाठशाला गरबी हनुमान चौक, चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल दक्षिणी कृष्णापुरी, अजीजिया एजुकेशनल ट्रस्ट किदवई नगर, सेंट आर डी पब्लिक स्कूल वसंत विहार, मदरसा इदास्तुल सेलहा मुस्तफा मस्जिद करीमनगर, मदरसा इस्लामिया अरबिया तालिमुल इस्लाम जसवंतपुरी में कोविशील्ड पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी तथा बारात घर गांधी कॉलोनी मे कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन दोनों की प्रथम व दूसरी दोनों डोज नागरिक लगवा सकते हैं।

जनपद में 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिको को 128 केंद्र के 139 बूथों पर कोरोना की प्रथम व दूसरी डोज लगाई जाएगी जिसके लिए नागरिक टीकाकरण स्थल पर जाकर  सीधे ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड , वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई भी एक आईडी के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त संस्थाओं, क्लब, पंजीकृत ट्रस्ट, धार्मिक, सामाजिक व अन्य पंजीकृत संस्थाओं, नागरिक, सोसाइटी, विभिन्न मोहल्लों की कॉलोनियों की नागरिक वेलफेयर सोसाइटी, एनजीओ, व अन्य समस्त प्रकार की अन्य संस्थाओं जैसे महिला संगठन, यूथ संगठन, एनसीसी संगठन, कॉलेजों के एनएसएस संगठन, स्काउट और गाइड संगठन कॉलेजों के रोवर रेजर संगठन, नेहरू युवा संगठन के यूथ दल, पुस्तकालय संगठन, विभिन्न समितियों, पीआरडी विभाग के युवा क्लब, मंगल दल,  विभिन्न खेल समिति, स्पोटर्स क्लब प्राइवेट स्कूलों के संगठन शिक्षक शिक्षिकाओं के विभागीय संगठन, शिक्षक संघ कर्मचारी संगठन, कर्मचारी संघ, विभिन्न प्रकार के क्लब, चिकित्सक, इंजीनियर, अधिकारी संगठन, शुगर मिल संगठन,  समस्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और जनपद के समस्त बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक, प्रतिनिधियों,धार्मिक कार्यकर्ताओं, सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों के अध्यक्षों से निवेदन किया कि अपने-अपने क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (ग्रामीण एवं शहरी ) तथा हेल्थ पोस्ट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क एवं समन्वय बनाते हुए जगह-जगह कैंप का आयोजन कराने में अपना सहयोग प्रदान करें और लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts