मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल में मेन विंग में मंगलवार को सी.बी.एस.ई बोर्ड परीक्षा 2021 में आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।  
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ शिखा कोक ने छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया  इस अवसर पर साइंस, कॉमर्स व कला वर्ग में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी व उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे ।सभी विद्यार्थी इस सम्मान को प्राप्त करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों तथा अभिभावकों को दिया। 


अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कोरोना के इस संकट के समय में विद्यालय और अध्यापकों के छात्रों के लिए किए जाने वाले योगदान की सराहना की।मेरठ पब्लिक स्कूल गु्रप के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री तथा सलाहकार रिचा शर्मा ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts