लगाया मारपीट करने का आरोप

नई दिल्ली (एजेंसी)। सिंगर और रैपर हनी सिंह का विवादों से गहरा नाता है। वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार वो अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर और एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आथिक हिंसा का आरोप लगाया है। हनी सिंह के साथ-साथ शलिनी ने उनके मां-पिता और बहन पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने हनी सिंह पर ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत याचिका दायर की है। ये याचिका तीस हजारी कोर्ट में दाखिल की गई।
शालिनी तलवार की ये याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई। वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया और उन्हें 28 अगस्त से पहले इस पर रिप्लाई करने के लिए कहा है। कोर्ट ने स्त्रीधन को न छेड़ने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts