बुलंदशहर नरौरा में गंगा स्थित बंसी घाट पर किया गया अंमित संस्कार
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सोमवार की शाम नरौरा के बंसी घाट स्थित बच्चा पार्क में पंचतत्व लीन हुए हो गये। जहां मंत्र उच्चारण के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संदीप सिंह जनपद के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया, भाजपा नेता उमा भारती सहित दिग्गज नेता ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए। पूर्व सीएम कल्याण सिंह को उनके बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने मुखाग्नि दी है। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्रीय जन सैलाब उमड़ा पडा। लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए हैं।
नरौरा के बंसी गंगा घाट स्थित बच्चा पार्क में पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कल्याण सिंह को मुखाग्नि दी। 21 ब्राह्मणों के मंत्र चरण के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ है। पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, उमा भारती, प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया सहित दर्जनों भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंच तत्व विलीन हुए। विद्वानों के अनुसार 21 किलो चंदन की लकड़ीए 5 कुंटल आम पीपल की लकड़ी, 45 किलो देसी घी सहित 100 किलो सामग्री से उनका अंतिम संस्कार हुआ। सुबह से विद्वान उनके अंतिम संस्कार के लिए मंत्र उच्चारण में जुटे थे। मंच उच्चारण के लिए इक्कीस ब्राह्मणों को लगाया गया था। अंतिम संस्कार से पूर्व में नरौरा के बच्चा पार्क में हजारों समर्थकों ने उनके अंतिम दर्शन किए हैं। कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं।
कल्याण सिंह के नाम पर होगी 5 जिलों की सड़क
सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर पूर्व सीएम कल्याण सिंह को लेकर बड़ा एलान किया है। डिप्टी सीएम ने एलान किया कि प्रदेश के बुलंदशहर समेत पांच जिलों में सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा, राम भक्त स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबू जी के नाम पर लोक निर्माण विभाग बुलंदशहर समेत पांच जनपदों में एक एक मार्ग चयनित किया जाएगा। अयोध्या राम मंदिर के लिए जाने वाले मार्ग का भी नाम होगा कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा।
पुलिस चैकिंग के आगे नेताओं नहीं मिली एंट्री
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन व अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे दर्जनों नेता बाहर से ही लौटने के लिए मजबूर हो गए हैं। बता दें आईजी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में पुलिस चेकिंग अधिक हो जाने के कारण अधिकांश नेताओं को अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचने की एंट्री नहीं मिली। जिसके चलते सैकड़ों नेताओं को बाहर से ही लौटना पड़ा है। जिससे नेताओं के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली है।
पूर्व सीएम के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
नरौरा रू सोमवार को बंसी घाट पर आयोजित पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में प्रशासन द्वारा एक लाख लोगों से अधिक पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। जिसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन सोमवार को जनपद सहित गैर जनपदों से एक लाख से अधिक लोगों ने पहुंचकर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए। अंतिम दर्शन के दौरान नरोरा में बाबू जी अमर रहे के नारे गूंज उठे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम रही मौजूद
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट रही है। ऐसे में बुलंदशहर सीएमओ डा. वीके सिंह ने अपने दर्जन भर से अधिक डॉक्टरों सहित आधा दर्जन से अधिक एंबुलेंस स्टाफ के साथ नरौरा में मौजूद रहे हैं।
No comments:
Post a Comment