सनकी ने बेटे-बेटी के साथ पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

भभुआ। भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडीहरा गांव निवासी दामोदर साह के पुत्र लालबाबू साह ने मंगलवार की रात अपनी पत्नी मोती देवी, पुत्र शिवम कुमार व पुत्री खुशी कुमारी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं उसके ससुर ने भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपने दामाद को तुनुकमिजाजी व गर्म दिमाग का बताया है। प्राथमिकी के अनुसार शादी के बाद मोती देवी अपने ससुराल सोनडीहरा में रहती थी। उसको पहले पुत्री व बाद में पुत्र हुआ। उसका पति लालबाबू पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता था।
मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे सोनडीहरा गांव के धर्मेंद्र साह ने पुत्र चंदन को फोन कर बताया कि इस तरह की घटना हुई है। सूचना पर सोनडीहरा गांव में आया तो पुत्री व उसके पुत्र व पुत्री का शव घर के बाहर देखा। ग्रामीणों ने लालबाबू को पकड़ा था। उसने पूछने पर बताया कि बहस कर रही थी इसलिए मार दिया। घर में देखा तो पूरे घर को सबमर्सिबल से धो दिया था। जिस धारदार हथियार से मारा गया था, उसको भी धो दिया था।
घटना के वक्त समधि व समधिन दोनों घर पर नहीं थे। गांव के लोगों ने पूछने पर बताया कि रात में ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद लालबाबू ने अपनी पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी। बता दें कि लालबाबू साह दो भाई हैं। यह बड़ा है। छोटा भाई राजकुमार साह हैदरा बाद में रह कर प्राइवेट नौकरी करता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts