मेरठ। कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी इस बार कांग्रेसी ब्रिगेड को विधानसभा चुनाव 2022 में उतारने से पहले पूरी तरह से प्रशिक्षित करना चाहती हैं।  जिससे विधान सभा में किसी प्रकार की चूक न रहे।  इसलिए  कांग्रेसियों को चुनाव में उतारने से पहले ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक ट्रेनिंग कैंप मेरठ में आयोजित हुआ। जिसमें पांच सत्रों में कांग्रेसियों को ट्रेनिंग दी गई।
 प्रशिक्षण शिविर का  आयोजन चेम्बर ऑफ कामर्स बाम्बे बाजार मेरठ कैन्ट में आयोजित किया  गया । जिसमें जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के संयोजक बनाया गया। यह प्रशिक्षिण शिविर दिन भर चला। शिविर में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों,वार्ड अध्यक्षों, नगराध्यक्ष को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर को सफलतापूर्वक कराने के लिये राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रभारी,प्रदेश महासचिव विदित चौधरी,उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव,कांग्रेस प्रदेश सचिव मेरठ जनपद प्रभारी अजित कुमार दौला, सचिव शहर प्रभारी नसीम खान का विशेष रूप से उपस्थिति रहे। प्रशिक्षिण शिविर पांच सत्र में आयोजित किये गये। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रथम तल पर जिला कांग्रेस व द्वितीय तल पर शहर कांग्रेस को कार्यकर्तों को प्रशिक्षण दिया गया।  प्रशिक्षण  में सोशल मीडिया, बूथ मैनेजमेंट, कांग्रेस की विचारधारा, देश बनाने में कांग्रेस नेताओं का योगदान, पार्टी का प्रचार.प्रसार करने, बीजेपी के कांग्रेस के प्रति कुप्रचार को जनता के सामने रोककर जनता को सच्चाई बताने करने आदि विषयों पर पर कांग्रेस नेताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने वालों में बूथ मैनेजमेंट.योगेश शर्मा, डॉ हाफिज उर रहमान,श्रीकांत मिश्रा, संजीव मिश्रा,आशकार आलम,आनन्द शुक्ला, मुख्य रूप से शामिल थे। प्रशिक्षण लेने वालों में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला,शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, संजय गोयल,अखिल कौशिक,आशा राम,डॉ आदेश शर्मा,जिला महिला अध्यक्ष सीमा जाटव, बबीता गुर्जर,मनजीत कोछड़,योगी जाटव, रोबिन नाथ गोलू,तरुण शर्मा,रोहताश भैया, राजीव राठी,नसीम लावड़,राजेन्द्र जाटव,युशूफ अंसारी,राकेश कुशवाहा, डॉ जफउरुल्ला,अरुण शर्मा,आतिफ़ मंसुरी, देशपाल गुजर्र,इरशाद पूठी आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts