मेरठ।  ओलंपिक खेलों  में  वेटलिफटिंग, बैडमिंटन में पदक जीतने के  बाद  भारतीय पुरूष व हॉकी में सेमीफाइनल में पहुंचने  पर खेल प्रेमियों में जोश भर गया  है। सोमवार को जिले में में भारतीय खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए पूरे देश में चलाए जा रहे चीयर्स फ़ॉर इंडिया अभियान के तहत  साइकिल दौड़ आयोजित हुई। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की तरफ से कैलाश प्रकाश स्टेडियम से यह साइकिल रेस आयोजित की गई।भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा एवं पूरी टीम ने प्रतिभाग कर सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अखिल गोयल महानगर उपाध्यक्ष भाजयुमो, अभिषेक ठाकुर, शिवम शर्मा, अमन भारद्वाज, श्वेतांक त्यागी, विनय शर्मा पाराशर, रमन, पुलकित, रोहन आदि उपस्थित रहे



  वही दूसरी ओर सोमवार को ओलपिंक में महिला हॉकी में भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया को  १-० से हराने पर महिला व पुरूष हॉकी खिलाडियो  ंने करन पब्लिक स्कूल व एनएएस कालेज में जमकर जश्न बनाया। इस दौरान हॉकी कोच प्रदीप चिन्योटी व सुशील त्यागी ने कहा है भारत की हॉकी की पहचान फिर से विश्व में दिखाई दे  रही है। इसकी जीता जाता नमूना ओलपिंक  खेल  है। जहां भारतीय  खिलाडियो ंने अपने को लोहा मनवाया है। दोनो कोच  व खिलाडियों का कहना है दोनो टीमों स्वर्ण पदक जीत कर लौटेगी। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts