नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद मंगलवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 24 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 25 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही है। इस सप्ताह के पहले दिन भी ब्रेंट क्रूड जहां 69 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया तो डब्ल्यूटीआई क्रूड 66 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे: शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर) (डीजल रुपये/लीटर) दिल्ली 101.84 89.87 मुंबई 107.83 97.45 चेन्नई 102.49 94.39 कोलकाता 102.08 93.02
No comments:
Post a Comment