ब्राह्म्मणों का एनकांउटर किया जा रहा है ,भाजपा को सपा से दो हाथ आगे निकली
मेरठ। बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अभी तो मेरठ 22 वां जिला है जहां सम्मेलन हो रहा है। इतने में ही भाजपा बौखला गई है। गेट पर ताला लगवा दिया। कार्यकर्ता को भगा दिया। सिर्फ 50 लोगों की अनुमति दी। ये मेरठ से चिंगारी भड़काने का काम किया है। मेरठ की धरती क्रांति की है। यहां का भाईचारा सातों सीट बसपा के प्रत्यशी को जिताकर कर भेजेगा। कहा कि भाजपा में ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का एनकाउंटर किया जा रहा है। यहां तक कि जाति पूछ कर गोली मार रहे हैं। भाजपा तो सपा से भी दो हाथ आगे निकली। सपा ने अपनी सरकार के समय कह दिया था कि ब्राह्मणों का काम नहीं करना। अब तो भाजपा के एक प्रवक्ता तक ने कह दिया कि ब्राह्मण कहां जाएंगे, उन्हें तो मजबूरन भाजपा को वोट देना पड़ेगा। सतीश मिश्रा ने ब्राह्मणों को झकझोरते हुए कहा कि भाजपा और सपा के समय अपराध बढ़ता है। ब्राह्मण दलित पर अत्याचार होता है। जबकि बसपा की सरकार में ब्राह्मणों को बड़े महत्वपूर्ण पद दिए गए थे। महिलाएं रात में भी सुरक्षित निकलती थीं। आह्वान किया कि सब एक हो जाएं। बसपा को मजबूत करें।
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ब्राह्मणों के लिए भस्मासुर निकली। जिसे ब्रह्मणों ने सत्ता दी वही अब खत्म करने पर तुली है। 16 फीसद ब्राह्मण और 23 फीसद दलित एक हो जाएं तो 40 से ज्यादा हो जाएंगे। ओबीसी और अल्पसंख्यक इसे भी बात करें। ऐसे में जीत से ज्यादा संख्या हो जाएगीए जबकि जीतने के लिए चाहिए सिर्फ 30 फीसद वोट। पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे ने भी संबोधित किया। आयोजक प्रवीण वशिष्ठ ने पीतल की हाथी देकर दोनों का सम्मान किया।
No comments:
Post a Comment