मेरठ। मंगलवार देर रात किठौर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने हजारों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक डेयरी संचालक के घर को खंगाल डाला। हैरत की बात है कि घर में सो रहे परिवार को घटना की कानों कान भनक तक नहीं हुई। सुबह जागने के बाद पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक मीतापुर निवासी इरफान की गांव में ही दूध की डेयरी है। इरफान के मुताबिक मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। बुधवार की सुबह जागने पर परिवार के लोगों ने कमरे में सामान को अस्त-व्यस्त देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद जांच की गई तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 45 हजार की नकदी गायब थी। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश दीवार फांद कर घर में दाखिल हुए थे। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
No comments:
Post a Comment