मंदिर के लिए पांच एकड़ जमीन का हुआ आवंटन
लखनऊ। हर समाज को अपने आंचल मेें समेटे तहजीब के शहर-ए-लखनऊ में पुरी की तर्ज पर भव्य भगवान श्री जगन्नाथ का मंदिर बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरोजनीनगर में पांच एकड़ जमीन का आवंटन कर दिया गया है। लखनऊ में रहने वाले करीब एक लाख परिवारों के लिए यह किसी तीर्थ से कम नहीं होगा। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
शासन की ओर से लखनऊ में उड़िया समाज को जमीन देने की जानकारी दी गई। इस पहल से प्रवासी उड़िया समाज काफ़ी उत्साहित है। समाज के महासचिव ने बताया कि विशेष सचिव रणविजय सिंह के निर्देश पर ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने प्रमुख सचिव आवास और शहरी नियोजन को पत्र लिखा था जिसके बाद भूमि का आवंटन किया गया।



No comments:
Post a Comment