घटना को अंजाम  देने से  पहले बैठकर की पी चाय फिर सीने को किया  छलनी 

 घेराबंदी के बाद बदमाश बाइक छोडकर हुए फरार 

मेरठ। मेरठ में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। जिसके कारण जिले में हत्याओं का सिलसिला   जारी है। मंगलवार को थाना जानी क्षेत्र  के  बांव बाफर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख  के पुत्र  की दिन निकलते ही घर में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने से पूर्व आरोपियों ने पहले मृतक के साथ  बैठ कर चाय पी। घेराबंदी के बाद बदमाश  बाइक को  वही छोडकर फरार हो गये। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पीएम  के  लिये  भेज दिया है। पुलिस इस हत्या को रंजिशन मान कर चल रही है। आरोपियों को पकडने केलिये एसएसपी के  निर्देश पर तीन टीमों को लगाया  गया  है। वही गांव मे घर के अंदर हुई हत्या से दशहत का माहौल बना  हुआ है।  



बाफऱ गांव निवासी दिंवगत चंद्रपाल की पत्नि राजवीरी 2015तक ब्लॉक प्रमुख  रही थी। मंगलवार की सुबह उसका  पुत्र विकेंद्र उर्फ गौरी घर के आंग में बैठकर चाय पी रहे था मंगलवार की सुबह १० बजे दो अनजान युवक बाइक पर सवार होक र विकेंद्र के पास पहुंचे। विकेंद्र ने दोनों को चाय पिलाई। तभी विकेन्द्र की मां चन्द्र वीरी  ने युवकों से आने का कारण पूछा । उसके बाद दोनों युवकों ने विकेंद्र के सीने पर पिस्टल का गोली मार दी। विकेन्द्र को चार गोलियां सीने में मारी। खून से लथपथ विकेंद्र जमीन पर गिर गया। गोलियों की आवाज सुनकर पत्नि गुडडने,बेटा अंश मौके पर पहुंचे। विकेन्द्र खुन से लथपथ जमीन पर पडा था। आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास  किया। लेकिन घेराबंदी होती देख  बदमाश वहीं बाइक को छोडकर फरार हो गये।विकेंद्र   को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात विनीत भटनागर,सीओ  सरधना मय  फोर्स मौके पर पहुंचे।  एसएसपी ने अरोपियों  को पकडने के  लिये तीन टीमों को  लगाया है।  पुलिस ने मौके से बाइक व दो खोखो  को  अपने कब्जे में ले  लिया है। 



हत्या में गया था जेल 
 पुलिस का कहना है कि विकेन्द्र ने तीन  साल पहले  जितेन्द्र की गोलियों  से  भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल गया था। डेढ साल पहले ही  जमानत  पर छूट कर आया था। विकेन्द्र चार भाईयों  में  तीसरे नम्बर का है। वह गांव में खेती बाडी कर रहा था। 
 हत्या में करीबी का हाथ 
विकेन्द्र की हत्या केमामले में पुलिस करीबी का  हाथ मानकर चल  रही है। जिस तरह से दोनो युवकों से  विकेन्द्र से बात हुई उससे साफ दिखाई दे रहा है कि  विकेन्द्र उन्हें  पहले से ही जानता था। पुलिस विकेन्द्र के मोबाईलफोन की जांच कर रही है। पुलिस को  कुछ संदिग्ध नम्बर मिले है। 
 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts