मेरठ। कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों  न्याय पंचायत के अध्यक्षों साथ जय भारत महा सम्पर्क अभियान 19 से 21 अगस्त तक निकाला जा रहा है। हस्तिनापुर विधानसभा के परीक्षितगढ ब्लाक के ललियाना गांव में कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के चैयरमेन आशाराम में पदाधिकारियों के साथ घर-घर जाकर लोगांे से जनसम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि जनपद की 92 न्याय पंचायतों में घर घर जाकर जनता को कांग्रेस के कार्यकाल में किये गये कार्यो जानकारी दी। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर लोगांे ने  बढ़ती महंगाई, बढती बेरोजगारी, किसान का बकाया भुगतान की समस्याओं को रखा। इस दौरान जिले सिंह विमल सैनी, अनुज कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts