शुक्रवार-शनिवार को मेरठ में रहेगी संयुक्त निदेशक डा. संगीता गुप्ता के नेतृत्व में आयी टीम

बृहस्पतिवार को  दिन भर तैयारी में जुटा रहा स्वास्थ्य विभाग 

 

मेरठ, 26 अगस्त 2021। सितम्बर में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इससे निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है, लेकिन कोई कमी न रहे जाए इसके लिये शुक्रवार व शनिवार को संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  डा. संगीता गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम जिला अस्पताल, डफरिन अस्पताल, मेडिकल कालेज में बनाए गये पीडियाट्रिक केयर यूनिट (पीकू) की जांच पड़ताल करने के साथ कोविड की रोकथाम  के लिये किये जा रहे टीकाकरण की जांच पड़ताल करेगी।
  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया- शुक्रवार व शनिवार को मेरठ समेत प्रदेश भर में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी परखने के लिये मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया डा. संगीता गुप्ता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के साथ आ रही टीम दो दिन जिले में रहेगी। शुक्रवार को एक टीम जिला अस्पताल व महिला अस्पताल, एक टीम एलएलआर मेडिकल कालेज के अंदर बनाये गये पीकू का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान कोई कमी पायी जाएगी तो उसमें सुधार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सामुदायिक केन्द्र मवाना, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर का निरीक्षण का दायित्व एसीएमओ को सौंपा गया है, जो अपनी रिपोर्ट संयुक्त निदेशक को देंगे। शनिवार को टीम कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व किये जा रहे टीकाकरण व आक्सीजन जनरेशन प्लांट की तैयारी को भी परखेगी।
 पीकू के नोडल अधिकारी डा. एस. के. अग्रवाल  ने बताया जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय में 40-40 बेड की पीडियाट्रिक केयर यूनिट तैयार की गयी है। जबकि मेडिकल कालेज में 100 बेड की पीडियाट्रिक केयर यूनिट है। इसके अतिरिक्त सीएचसी मवाना, हस्तिनापुर, व किठौर में  10-10 बेड की पीडियाट्रिक केयर यूनिट है, जिससे संबंधित स्टॉफ की ट्रेनिंग हो चुकी है।
 आक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. विश्वास चौधरी ने बताया-जिले में 13 सरकारी व 12 प्राइवेट हास्पिटल में आक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाये गये हैं, जिसमें अधिकतर क्रियाशील हैं। कुछ प्लांट में बचे कार्य को एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts