अवैध संबधों के कारण उतारा गया था महिला को मौत केघाट
न्यूज प्रखर संवाद
गाजीपुर। कुछ दिन पहले मरदह थाना में गला काटकर महिला हत्याकांड का मरदह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया। अवैध संबधों को लेकर महिला की हत्या की गयी थी। इस सबंध में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पुलिस कार्यालय में मीडिया के समक्ष ंएसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने अभियुक्तों को मुखातिब कराया। एसपी ने बताया कि महिला से अवैध संबंध को लेकर युवक ने उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधीक्षक डा ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बीते 18 अगस्त मरदह थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव के सिवान में झाड़ी में एक महिला का सिरकटा शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जुट गई थी। आज सुबह हैदरगंज चट्टी से घटना में शामिल मरदह क्षेत्र के लहुरापुर निवासी रामकिशन यादव उर्फ चाकू उर्फ संजय यादव तथा बलिया के घघरौली थाना के बांसडीह रोड निवासी ऊषा पत्नी सूबेदार बिंद को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त रामकिशुन ने बताया कि विगत कई वर्षों से वह बलिया में रह रहा था। इस दौरान उसका संपर्क अभियुक्ता ऊषा देवी से हुआ तथा लाकडाउन के दौरान वह अभियुक्ता के घर पर ही रह रहा था। अभियुक्त के गांव की ही एक महिला जिसका नाम मिंता था उसके द्वारा मेरे एवं ऊषा के साथ अवैध संबंधो को सार्वजनिक कर दिया था। उसने ऊषा के पति को भी इस बारे में बता दिया था। जिसका बदला लेने के लिए मिंता को अपने विश्वास में लेकर संपर्क में आया। साजिश के तहत दिनांक 17 अगस्त को वह ऊषा के साथ मिंता को दवा दिलाने के बहाने बाइक से बलिया से लेकर चला। ऊषा मिंता को जान से मारने के लिए कहकर चली गई। वह मिंता को अपने गांव भोजापुर लाया और सिवान में ले गया। सूनसान स्थान पर बैठकर उससे बात करने के दौरान मौका मिलते ही हाथ से उसका गला दबाकर नाली में गिरा दिया। इसके बाद हंसिया से उसका गला काट दिया। शव को छिपाने के लिए उस स्थान से ले जाकर झाड़ी में फेंक दिया था। हत्या के बाद दुबारा वापस आकर फिर से आकर सिर को गायबकर दिया था। । उसका कटा हुआ सिर तथा चप्पल ले जाकर दूसरे स्थान पर झाड़ी में छिपा दिया था।
No comments:
Post a Comment