मेरठ।  भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रविवार को  अपना 56 वॉ जन्मदिन रामानुज दयाल अनाथालय शंकर रोड पर अनाथ बच्चों के साथ मिष्ठान खिलाकर ,फल,एवं अन्य उपहार देकर मनाया। 
 इस मौके पर विनीत  शारदा ने कहा मुझें अनाथ आश्रम के इन बच्चो के साथ जन्मदिन मनाकर बहुत खुशी महसूस होती है मैं हर वर्ष अपना जन्मदिन इन्ही बच्चों के साथ मनाता हॅू इन बच्चों के माता पिता नही है इसलिए मेरी इच्छा है कि मैं इन बच्चों के साथ हर त्यौहार जैसे होली दिवाली आदि मनाऊ। अनाथ आश्रम में रह रहे ये बच्चें देश की रीढ़ है इन्ही बच्चों में से कल आगे चलकर कोई आई.ए.एस. पी.सी.एस. डाक्टर व इन्जिनियर बनेगा। तथा देश का नाम रोशन करेगा।  शारदा ने कहा मैं देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के बताए मार्ग पर चल रहा हूॅ मैं उनके पदचिन्हों पर हमेशा चलता रहंूगा, मैं सभी व्यापारियों एवं आमजन से अपील करता हॅू कि कोरोना अभी गया नही है अगर कोरोना की तीसरी लहर को रोकना है तो लापरवाही न करें हमेशा मास्क, एवं दो गज की दूरी का ध्यान रखे, हाथो को सैनिटाईजर करते रहे, क्योकि आप सुरक्षित होगे तभी हमारा प्रदेश एवं देश सुरक्षित होगा। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज त्यागी, अनूप सिसोदिया, महानगर महामंत्री अरविन्द गुप्ता मारवाडी, प्रदीप रायजादा, अंकुर शर्मा, उमेश शारदा, आशीष अग्रवाल, विकास गिरधर, विनीत गोयल शालिनी अग्रवाल, निशा गुप्ता, अनुराग विश्नोई, अश्वनी कामबोज, आदि लोगों ने बच्चों के साथ शारदा का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लाश के साथ मनाया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts