मेरठ। एक युवक ने दोस्त की पीठ पर छुरा घोंप दिया। उसने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर उसको लिव इन रिलेशन में रखा। इसके बाद उससे तीस लाख का मकान भी हड़प लिया। युवक प्रेमिका से अन्य संपत्ति नाम करने का दबाव डालने लगा। प्रेमिका युवक के मंसूबे भांप गई और उसने संपति नाम करने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने युवती को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। युवती के दो बच्चे हैं। दूसरा बेटा प्रेमी का है जिसके साथ वह लिव इन रिलेशन में रह रही थी। थाना खरखौदा के कार्यवाहक प्रभारी रावेन्द्र पलावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक फरार हो गया है।
थाना खरखौदा अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी निवासी युवती का कहना है कि उसके कोई भाई नहीं था। जिस कारण माता पिता की संपत्ति उसे ही मिल गई थी। उसकी शादी मेरठ में हुई थी। पति चाय पत्ती का काम करता है। युवती के पति के एक दोस्त ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसको पिछले 4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रखा हुआ है। आरोपी युवक ने युवती का ब्रहमपुरी में बना तीस लाख रूपये का मकान अपने नाम करा लिया। युवती के पहले से ही एक बेटा था। पांच माह पूर्व प्रेमी के बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि आरोपी उसे कचहरी में ले गया। वहां आरोपी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर उससे अन्य संपत्ति नाम करने के लिए दबाव बनाया। पीडि़ता ने इंकार कर दिया। इंकार करने पर पीडि़ता को मारपीट करके घायल कर दिया। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रावेन्द्र पलावत का कहना है कि मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts