जिला एथलेटिक्स संघ की चयन सिमिति के द्वारा  मेरठ जिले की टीम का चयन किया गया 


मेरठ।
आगामी 17 व 18 अगस्त को लखनऊ में स्पोटर्स अथारिटी ऑफ  इंडिया  के साई  सैंटर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता  केलिये अंडर २३  जिले की महिला व पुरूष टीम का चयन उनकी प्रतिभा के अनुसार जिला एथलेटिक संघ की ओर से बनायी चयन समिति द्वारा किया गया।चयन समिति में गौरव त्यागी चेयरमैन व सदस्य अमिता सक्सेना,अमित तेवतिया,सचिन भाटी और रवि उपलब्ध रहे।

 जिला एथलेटिकसंघ  मेरठ के  सचिव अनु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांयल केबाद खिलाडियों का चयन उनकी प्रतिभा के  अनुसार किया  गया है।  पुरूष वर्ग में 100 मीटर में आकाश  अहलावत, इरशाद सैफी,  अखिल ,200 मीटर में इरशाद सैफी व नितिन कुमार, 400 मीटर में  नितिन कुमार व अभिषेक चौधरी,  800 मीटर में  अरूण सिंह  च शाहरूख खान,1500  मीटर में हर्ष  नागर, सुमित सिंह, 5000 मीटर में  कुलदीप का चयन किया  गया  है।  महिला वर्ग  में 100 मीटर में  इशिका गर्ग,  200 मीटर में रूपा,  400 मीटर में शिवि  शर्मा, 800 मीटर में  आरती, लंबी कूद में मोनिका,  का चयन किया गया है। टीम का कप्तान पुरूष वर्ग में नितिन कुमार  व महिला वर्ग में मोनिका को बनाया  गया  है। टीम कल लखनऊ के लिये  रवाना होगी। टीम के मैनेजर सचिन भाटी रहेंगे।   


No comments:

Post a Comment

Popular Posts