Meerut।
स्थानीय किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना  में जूनियर वर्ग क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम गेम सिटी एरेना जूनियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 स्पॉन्सर्ड बाय चौहान स्पोर्ट्स का आयोजन 12 अगस्त 2021 से किया जा रहा है।
जीसीए के महाप्रबंधक व टूर्नामेंट के अध्यक्ष नलिन अग्रवाल ने बताया की हाल ही में क्रिकेट ट्रायल्स होने जा रहे हैं और खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस देने के उद्देश्य से यह टूर्नामेंट लीग बेसिस पर कराया जा रहा है। यह टूर्नामेंट अनुराधा मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के अंतर्गत कराया जा रहा है जो कि खेल के क्षेत्र में लगातार सराहनीय काम कर रहे हैं।  ट्रस्ट जूनियर वर्ग अंडर-16 के क्रिकेट समुदाय से अनुरोध करते हैं कि वे इस सर्वोच्चता का उपयोग अपनी सर्वोच्च भावना से करें क्योंकि इस तरह के आयोजनों से उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर मिलेगा।
टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी जिसका उद्घाटन मैच 12 अगस्त 2021 को जीसीए क्रिकेट एकेडमी और डीएमए क्रिकेट एकेडमी के बीच सुबह खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में विक्टोरिया पार्क क्रिकेट एकेडमी, जीसीए क्रिकेट एकेडमी, एडवांस बैलेंस क्रिकेट अकैडमी हापुर, अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल,  एस्ट्रोन क्रिकेट एकेडमी, ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरनगर, सीवीपीएस क्रिकेट एकेडमी, दधीचि क्रिकेट एकेडमी, डीएमए क्रिकेट एकेडमी, जेएसएच जिमखाना क्रिकेट एकेडमी, जेएसएम क्रिकेट एकेडमी, केजी क्रिकेट एकेडमी रामपुर, राधा गोविंद क्रिकेट एकेडमी, श्रीनाथजी क्रिकेट एकेडमी, सिवाग क्रिकेट अकैडमी हापुर, एसवीएम क्रिकेट अकैडमी मोदीनगर, टीकम सिंह क्रिकेट अकैडमी, यंगस्टर्स क्रिकेट एकेडमी भाग लेंगी।
टूर्नामेंट मैं चौहान स्पोर्ट्स की तरफ से मैन ऑफ द टूर्नामेंट को एक इंग्लिश विलो फुल किट, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट को बैटिंग लेग-गार्ड्स समेत किट, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट को डफल बैग्स समेत किट और बेस्ट विकेटकीपर ऑफ द टूर्नामेंट को विकेटकीपिंग किट से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रति मैच मैं मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर को गेम सिटी एरेना के मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
दर्शक गेम सिटी एरीना की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव मैच व लाइव स्कोरिंग का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
टूर्नामेंट में पहली बार थर्ड अंपायर के द्वारा रन आउट और स्टंपिंग डिसीजंस दिए जाएंगे।
टूर्नामेंट को दो राउंड में बांटा गया है। पहले राउंड में 6 ग्रुप है। हर ग्रुप में चार टीमें हैं और हर टीम को तीन लीग मैच खेलने को मिलेंगे। जो भी टीम ग्रुप को टॉप करेगी वो दूसरे राउंड में प्रवेश करेगी। छह टीमें दूसरे राउंड में दो ग्रुप मैं बाटी जाएंगी। हर ग्रुप में 3 तीन टीमें 2-2 लीग मैच खेलेंगी। 
सेमी फाइनल और फाइनल मैच रात्रि में पिंक बॉल से खेला जाएगा।
मैच पर इनिंग 30 ओवर का होगा एस पर वनडे रूल्स। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अपना रजिस्टर्ड आधार कार्ड, नगर निगम बर्थ सर्टिफिकेट या अन्य रजिस्टर्ड प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
इस मौके पर चौहान स्पोर्ट्स के मालिक इकराम चौहान और साजिद अली, जीसीए क्रिकेट कोच अनुज गुप्ता और दीपक सिद्धू उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts