मेरठ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पर लम्बी उम्र, 2022 में यूपी के मुख्यमंत्री बनने को लेकर किया हवन यज्ञ और रक्त दान कैंप का आयोजन किया। रक्त दान कैंप सपा नेता अतुल प्रधान ने अपने कैंप कार्यालय पर लगवाया। जहाँ पर काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। 

आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इसको लेकर जिले  में समाजवादी पार्टी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस क्रम में जिले के पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ करके अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की साथ ही 2022 में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यूपी में सरकार बनाने की ईश्वर से प्रार्थना की। दरअसल सपा कार्यालय पर  समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। यहां अखिलेश यादव के चित्र के साथ मंदिर में विधिवत पूजन कर मंत्रोचार के बीच हवन यज्ञ संपन्न किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी से सपाइयों ने आशीर्वाद लिया और कामना की कि 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी में सरकार बने और अखिलेश यादव दीर्घायु हो और स्वस्थ रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts