मेरठ। कांग्रेस महानगर महिला ने सोमवार को कलक्ट्रेट में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। विरोध स्वरूप वहां ईंटों का चूल्हा बनाकर रोटी बनाईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी अपनी कमेटी के सदस्यों के साथ शामिल हुए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ऊषा चिन्योट ने कहा कि रसोई गैस की वृद्धि से घर चलाना दूभर हो गया है। कोरोना से आर्थिक संकट बढ़ा है। लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम निरंतर बढ़ाए हैं, जबकि लोगों के पास रोजग़ार घटे हैं। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन में रसोई गैस के दाम घटाने की मांग की। इस दौरान ज़ाहिद अंसारी, प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि, अध्यक्ष पश्चिमी यूपी दलित कांग्रेस योगी जाटव, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, रोबिन नाथ गोलू व नसीम सैफी, दलित कांग्रेस अध्यक्ष रोहन बहोत्रा, तेजपाल डाबक़ा, रीना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts