मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और अभिनेत्री यामी गौतम की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती हैं। जाने माने निर्देशक राजकुमार गुप्ता भारतीय जासूस रविंद्र कौशिक के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। कौशिक को ब्लैक टाइगर के नाम से जाना जाता है। साथ ही उन्हें भारत का अब तक का सबसे अच्छा जासूस माना जाता है।
राजकुमार गुप्ता काफी समय से रविंद्र कौशिक की कहानी पर रिसर्च कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार गुप्ता ने यह कहानी सलमान खान को सुनाई, जिसके बाद सलमान इसे करने के लिए तैयार हो गए। चर्चा है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ यामी गौतम नजर आ सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts