ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम
मेरठ। मंगलवार की सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साइकिल सवार की पहचान गांव भूनी निवासी संजय पुत्र सतीश के रूप में हुई है। सतीश सरधना में किसी फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करता था और ड्यूटी कर के घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के सामने पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सतीश की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और डीएम-एसएसपी को मौके पर बुलाए जाने की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई और लोगों से जाम खोलने के लिए कहा। लेकिन लोगों ने जाम खोलने से साफ मना कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन सड़क हादसों में ग्रामीणों की मौत हो रही है। इसके लिए पहले भी कई बार थाना पुलिस से कहा गया लेकिन पुलिस वसूली में जुटी हुई है। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की सरपरस्ती में सड़क पर डग्गामार और अवैध वाहन मौत बनकर दौड़ रहे हैं। जिससे ग्रामीण हादसों का शिकार हो रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने के लिए अडे हुए थे।
No comments:
Post a Comment