चोरी की 14 बाइक, दो स्कूटी व 7 मोबाइल फोन बरामद

नोएडा। थाना फेस 3 पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी कर मोबाइल लूटने वाले 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पहले यह बदमाश दो पहिया वाहन चोरी करते हैं और फिर उसी वाहन पर बैठकर राह चलते लोगों से मोबाइल लूटते हैं। साथ ही चोरी के वाहन के पार्ट्स खोलकर उन्हें बेचते भी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 बाइक, दो स्कूटी, सात मोबाइल फोन, एक ई रिक्शा, दो तमंचे और चाबी के गुच्छे बरामद किए हैं।
नोएडा जोन एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना फेस 3 पुलिस ने  एसजेएम कट के पास से दो चोरी की बाइक समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर परथला गोल चक्कर के आगे हिंडन पुल के डूब क्षेत्र से 12 बाइक दो स्कूटी और एक रिक्शा बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान निलेश कुमार निवासी ग्राम बम्हेटा गाजियाबाद, लकी निवासी ग्राम बीके पुर जिला औरैया, लोकेश निवासी ग्राम छिजारसी नोएडा, राहुल निवासी ग्राम सराय जिला बुलंदशहर और सूर्यांश निवासी ग्राम मामूरा नोएडा के रूप में हुई है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है जो एनसीआर क्षेत्र व आस पास के जिलों से बाइक व अन्य वाहन चोरी करते हैं और उन पर ही सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल आदि लूट कर फरार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खुर्जा, नोएडा व आसपास के जिलों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।  चोरी की बाइक से लूटते थे 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts