फर्जी दस्तावेज से व्यापारी को लगाया था चूना

- मध्य प्रदेश पुलिस ने की छापामार कार्रवाई


कानपुर। मध्य प्रदेश पुलिस ने शहर से एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से निवाड़ी के एक व्यापारी के साथ करोड़ो की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
पकडे गए जालसाज की पहचान राजेश गुप्ता पुत्र बालमुकुंद गुप्ता निवासी   बाबूपुरवा कालोनी के रूप में की गई। पुलिस उसकी पत्नी रीशा गुप्ता और पुत्री आयुषी गुप्ता की भी तलाश कर रही है। उनके नाम भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं। बताया जाता है कि पूर्व में भी पति-पत्नी एचडीएफसी बैंक से अपने साझीदार के चेक पर जाली हस्ताक्षर कर लाखो रुपये निकाल चुके हैं। इसका मुकदमा भी (संख्या 15/20) थाना नजीराबाद में दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक निवाड़ी, मप्र की फर्म अरिहंत इंडस्ट्रीज कानपुर में केमिकल का करोबार करने वाली सैटर्न आर्गनिक नामक फर्म को विगत नौ वर्षों से कच्चे माल की आपूर्ति करती थी। उक्त फर्म का लगभग 74 लाख रुपए, सैटर्न केमिकल कम्पनी पर बकाया हो गया था। पिछले दिनों जब अरिहंत इंडस्ट्रीज के स्वामी जिनेन्द्र जैन अपना बकाया धन मांगने कानपुर आये तो अभियुक्त राजेश गुप्ता और उनकी पत्नी ने सुनियोजित तरीके से उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ई- मेल कर दिया। इससे व्यापारी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस मामले का मुकदमा पीड़ित ने मध्य प्रदेश के निवाड़ी थाने में दर्ज कराया था ।
इसी मुकदमे के आधार पर मध्य प्रदेश की पुलिस की टीम ने जालसाजों की धरपकड़ के लिए शहर पहुंची और भागने का प्रयास कर रहे आरोपियों का पीछा कर जालसाज राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी रीशा गुप्ता और उसकी पुत्री भागने में सफल रहे।फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। इससे भी दोनों पति-पत्नी सैटर्न आर्गैनिक के साझीदार शशांक दीक्षित के फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी के बैक खाते से लाखों रुपये निकाल चुके हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्त में आये जालसाज राजेश गुप्ता को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts