मेरठ। सीजेडीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को टीचर्स इनरिचमेंट एंड एमपॉवरमेंट ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया  गया। यूपी कलस्टर के ७ डीएवी विद्यालयों के लगभग 140 अध्यापकों ने कार्यशाला में शिरकत की। कार्यशाला को मुख्य उददेश्य फिजिकल  एजूकेशन रहा। 

 कक्षा 3 से 10 के शिक्षकों के लिये हिंदी,अंग्रेजी,गणित ,सांइस ,सस्कृत और कक्षा 1 से 12 के लिये फिजिकल एजूकेशन ,हिंदी विषयों पर कार्यशाला  में विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। जिसमें डा विनीत त्यागी, प्रवेश डबास ,कुमुद त्यागी, दीप्ति साइमन, रेनू गंभीर ,संगीता भसीन , डा मंजु तिवारी ,रीता गुप्ता,प्रीति मेहरा, सुनीता सिंह ,दीपिका जैन, प्रमिला  बिष्टï, डा रश्मि  रस्तोगी और गौरव ने अपने विचार रखे। 
  कार्यशाला में कोरोना के बदलते परिवेश  में ऑनलाइन शिक्षण के कारण आने वाली चुनौतियों ,मूल्यांकन पद्घति ,पाठयक्रम  तथा सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा प्रणाली में किये  गये परिवर्तर्न से परिचित  होना  उददेश्य रहा। इसमें बच्चों को सीखने मे आने वाली कठिनाइयों ,पठन पाठन की ऑनलाइन गतिविधियों ,पाठयक्रम में शामिल नवीन विषयों पर कार्यर् किया गया। बच्चों की मानसिकता को समझ कर शिक्षण करने पर बल दिया गया। जिससे वह भविष्य में काम आ सके और वे परिवार ,समाज और देश के लिये उपयोगी सिद्घ हो सके। 
 प्रधानाचार्य डा अल्पना शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण शिक्षा  का क्षेत्र इस पूरी तरह तकनीकी पर आधारित है। शिक्षक को तकनीकी  ज्ञान होना,इसमे ंबदलती  शिक्षण पद्घतियों ,परिवर्तन होती परीक्षा  प्रणाली और नवीन विषयों से अवगत होना  परम आवश्यक है। डीएवी संस्था इसप्रकार की कार्यशालाए समय  -समय पर अयोजित क रती रहती है। जिससे अध्यापक नयी शिक्षण पद्घतियों से अवगत होते रहे।  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts